फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बुजुर्ग का शीशम के पेड़ से लटका मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदराबाद। लड़की ले जाने में सहयोग करने के आरोप में नामजद हुए गांव बहादुरपुर के साठ साल के बुजुर्ग का शव शनिवार को शीशम के पेड़ से लटका मिला। गांव में चर्चा है कि कुछ दिन पहले युवक को पीटती महिला पुलिस अधिकारी का वीडियो देख दहशत में आकर बुजुर्ग ने ऐसा कदम उठा लिया। वहीं, बुजुर्ग के बेटे ने शनिवार को अपने बहनोई समेत तीन लोगों पर पिता को प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

नीमगांव थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के किसान नत्थू लाल पर नाबालिग लड़की को ले जाने में मदद करने का आरोप लगा था। मुकदमा भी पंजीकृत हुआ था। परिजनों के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से नत्थू लाल मानसिक रूप से परेशान रह रहे थे। शनिवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो शीशम के पेड़ से उनका शव लटका देखा।
नत्थू लाल के पुत्र मुन्ना सिंह ने तहरीर देकर बहनोई सुकंन्जी और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध बुजुर्ग को प्रताड़ित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक मितौली राजू राव, थानाध्यक्ष नीमगांव श्रद्धा सिंह मौके पर पहुंची और छानबीन की। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

-

प्रथम दृष्टया आत्महत्या ही प्रतीत हो रही है। मृतक के पुत्र ने अपने बहनोई समेत तीन लोगों के खिलाफ धमकी देकर प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

श्रद्धा सिंह एसओ नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें