फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमरे में फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। शहर के मोहल्ला कंचनपुरी में शेरे पंजाब ढाबा के पीछे रहने वाले एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला है। सूचना पर घर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर शव बाहर निकाला। मूलरूप से आजमगढ़ निवासी 35 वर्षीय विवेक मिश्रा कुछ सालों से मोहल्ला कंचनपुरी में किराए के मकान में अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन

बताते हैं कि विवेक और उसकी पत्नी के बीच झगड़ा होता था। पत्नी अनीता भी आजमगढ़ की निवासी है। विवेक की मां शिवकुमारी मोहल्ला शिवकलोनी में रहती हैं। मंगलवार को भी विवेक का पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह कमरे में चला गया।
दरवाजा ना खुलने पर पत्नी ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस अंदर घुसी तो शव फंदे से लटका पाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें