Dead body of a young man found hanging from a tree on his knees in Rukhia village
परिजन ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया
खीरी टाउन। खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रुखिया गांव निवासी 32 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर जामुन के पेड़ से घुटनों के बल लटकता मिला। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
खीरी थाना क्षेत्र के रुखिया गांव निवासी 32 वर्षीय सुधीर उर्फ लिल्ली पुत्र राजकिशोर का शव गांव के बाहर राधे वर्मा के खेत में स्थित जिंद बाबा के स्थान पर लगे जामुन के पेड़ की पतली शाखा से घुटनों के बल लटकता पाया मिला। मृतक के भाई ने गांव के दो लोगों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव उतरवाकर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक की दो बेटियां हैं। गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं।
खीरी थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया की गांव में शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव उतरवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।