फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: पेड़ पर फंदे से लटका मिला 11 साल के बेटे का शव, पिता बोले- दरोगा ने करवाई हत्या, हंगामा

Fri, 04 Jul 2025 11:18 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

झंडी चौकी क्षेत्र के हरसिंहपुर के मजरा जुम्मनपुरवा में बृहस्पतिवार रात 11 वर्षीय बालक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर देर रात तक हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। 
विज्ञापन
मृतक बालक के परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के निघासन थाने की झंडी चौकी क्षेत्र में ग्राम पंचायत हरसिंहपुर के मजरा जुम्मनपुरवा में बृहस्पतिवार रात उस वक्त सनसनी फैल गई, जब 11 साल के बालक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान गांव निवासी जमुना के पुत्र पप्पू के तौर पर हुई। 

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही सीओ महक शर्मा व कोतवाल महेश चंद्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं पिता ने जमीन विवाद के चलते पप्पू की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि दरोगा ने चार लाख रुपये लेकर हत्या करवाई है। गुस्साए परिजनों ने शव को पेड़ से उतारने से इनकार कर दिया और डीएम को बुलाने की मांग पर अड़ गए। 

यह भी पढ़ें- बरेली जेल में आरोपी की मौत: भाई बोला- पुलिस ने पीटा... SOG ने लिए 10 लाख रुपये, फिर भी नहीं छोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर समझाया। इसके बाद रात 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें