फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: यू-डायस के ड्राफ्ट बॉक्स में 68 हजार बच्चों का डाटा

Fri, 11 Sep 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। यू-डायस के ड्राफ्ट बॉक्स में जिले के करीब 68 हजार बच्चों का डाटा लंबित है। इसमें परिषदीय, माध्यमिक और मदरसा के बच्चे शामिल हैं। बीएसए ने अधीनस्थों को डाटा की जांच कर जल्द पोर्टल पर इंपोर्ट कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए के मुताबिक, कक्षा एक से आठ तक के करीब आठ हजार, नौ हजार परिषदीय, 49 हजार माध्यमिक और 2,800 मदरसा के बच्चों का डाटा ड्राफ्ट बॉक्स में है।
यू-डायस पोर्टल पर विद्यालयों और विद्यार्थियों से संबंधित सूचनाएं दर्ज की जाती हैं। विभाग ने संबंधित विद्यालयों को ड्राफ्ट बॉक्स में उपलब्ध डाटा की जांच कर इंपोर्ट कराने के लिए कहा है। इससे छात्र संख्या समेत अन्य शैक्षिक विवरण सही तरीके से दर्ज हो सकेंगे।
बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने विद्यालयवार लंबित डाटा की समीक्षा कर जल्द इंपोर्ट की कार्रवाई पूरी कराने के निर्देश दिए हैं। इसमें लापरवाही न बरतने को कहा गया है। विभाग डाटा इंपोर्ट की प्रगति की समीक्षा भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें