फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: साइबर ठगी में गंवाए छह लाख, पुलिस ने चार लाख लौटाए

Fri, 11 Sep 2026 11:08 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। साइबर ठगी में छह लाख रुपये से अधिक गंवाने वाले सतीश कुमार गुप्ता को साइबर थाना पुलिस ने 4,01,511 रुपये वापस करा दिए।
विज्ञापन

पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने ठगी की रकम होल्ड कराने की कार्रवाई की। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने राहत की सांस ली। मोहल्ला मोतीनगर निवासी सतीश कुमार गुप्ता के अनुसार, नौ मई 2026 को उन्हें फोन कॉल आया। कॉलर ने खाते से रुपये कटने की बात कही। इसके बाद तीन बार में अलग-अलग खातों से 6,09,461 रुपये कट गए। पीड़ित के मुताबिक, पीएनबी खाते से 4,79,551 रुपये और इंडियन बैंक से 89,910 व 40 हजार रुपये कटे।
रकम कटने के बाद उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। उन्होंने तुरंत 1930 पर कॉल कर पूरी जानकारी दी। साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और ठगी की रकम होल्ड कराने की कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने बताया कि एमआरएम पोर्टल और न्यायालय के सहयोग से 4,01,511 रुपये होल्ड कराकर पीड़ित को वापस कराए गए। पुलिस इससे पहले भी साइबर ठगी की रकम वापस करा चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें