बांध के पास झोंपड़ी डालकर रह रहे कटान पीड़ित। संवाद
बिजुआ। शारदा नदी के कटान से बेघर हुए दर्जनों परिवार बांध के पास झोंपड़ी डालकर जीवनयापन कर रहे हैं। उनके पास न तो खेती करने भर की जमीन बची है और न ही रहने के लिए घर। तिरपाल डालकर बाढ़ और मौसम की मार झेल रहे हैं।
बिजुआ क्षेत्र की ग्राम पंचायत जौहरा गुजारा का मजरा सिंधियां और करसौर गांव शारदा नदी में आई बाढ़ के निशाने पर आ गया। चकपुरवा व नयापुरवा जैसे गांवों का अस्तित्व पहले ही समाप्त हो चुका है। गरीब परिवारों ने कटान की तबाही में सब कुछ गवां देने के बाद बांध किनारे तिरपाल में जीवन यापन कर रहे हैं।
गोला तहसीलदार भीमचंद ने बताया कि कटान पीड़ितों को बसाने के लिए कुछ जमीन ग्राम पंचायत दरियाबाद में चिह्नित की है। जल्दी ही इन लोगों को बसाने की व्यवस्था की जाएगी।