प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देते जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला। स्रोत : आयोजक
लखीमपुर खीरी। मेरा युवा भारत/नेहरू युवा केंद्र की ओर से सरकारी योजनाओं पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला शहर के एक निजी स्कूल में आयोजित की गई। कार्यशाला में युवाओं को तमाम प्रकार की सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।
मेरा युवा भारत के जिला युवा अधिकारी संकल्प शुक्ला ने कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए युवाओं को मेरा युवा भारत पोर्टल के बारे में बताया। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज भी कराई गई।
मुख्य वक्ता मास्टर ट्रेनर जनार्दन बाबू मिश्र ने युवाओं को विभिन्न योजनाओं जैसे मुद्रा योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्टार्ट अप इंडिया आदि के बारे में जानकारी दी। स्कूल संचालक आरिफ खान युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ जागरूक रहने की भी अपील की। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रितेश वर्मा, अंकित कुमार वर्मा व युवा मंडल सदस्यों का विशेष योगदान रहा।