फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: फिट रहने के लिए युवाओं में बढ़ा साइकिलिंग का क्रेज

Sat, 13 Dec 2025 12:07 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुकान पर रखीं तरह तरह की साइकिलें। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कभी आम जरूरत मानी जाने वाली साइकिल अब युवाओं के बीच फिटनेस और फैशन का नया प्रतीक बन चुकी है। कुछ वर्ष पहले सुस्त पड़ चुका साइकिल का बाजार अब एक बार फिर तेजी पकड़ रहा है।
विज्ञापन

विशेषकर फैंसी मॉडल, मैग्नीशियम रिम और मल्टी गियर वाली एडवांस साइकिलों की बिक्री में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। शहर में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ने के साथ लोग सुबह-शाम साइकिलिंग को एक बेहतर एक्सरसाइज मानकर इसे अपनाने लगे हैं।
फिटनेस के बढ़ते चलन के बीच शहर के युवा रोज सुबह-सुबह सड़कों पर साइकिल चलाते नजर आ रहे हैं। इससे साफ है कि साइकिल सिर्फ सफर का साधन नहीं, बल्कि अब एक फिटनेस कल्चर का हिस्सा बन गई है।
विज्ञापन



साइकिल व्यापारियों का कहना है कि शहर में पहले जहां दर्जनों दुकानें हुआ करती थीं, वहीं अब करीब एक दर्जन से अधिक दुकानें संचालित हैं और सभी पर ठीकठाक ग्राहक पहुंच रहें हैं।
दिलचस्प यह है कि सस्ते मॉडल के मुकाबले महंगे और स्टाइलिश मॉडल की मांग ज्यादा है। युवाओं के साथ-साथ बच्चों में भी साइकिल का क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।


ये हैं कीमतें
दुकानदार प्रखर गोयल, रियाज अहमद और विजय गुप्ता बताते हैं कि तीन पहिये वाली बच्चों की साइकिलें 350 से 1400 रुपये तक उपलब्ध हैं। 3 साल उम्र तक के बच्चों के लिए मॉडल 1200 से 5000 रुपये तक मिल रहे हैं। स्पोर्ट्स और एडवांस फीचर वाली साइकिलें 4 हजार से 18 हजार रुपये की कीमत तक खरीदी जा रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि लोग अब बेहतर क्वालिटी, आकर्षक लुक और टिकाऊ फ्रेम वाली साइकिलों को प्राथमिकता दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें