फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: आईफोन के चक्कर में लगा चूना, साइबर ठग ने युवक को बनाया ठगी का शिकार

Fri, 01 Dec 2023 05:07 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

साइबर ठग ने युवक को गिफ्ट में आईफोन, स्मार्ट वॉच और टैबलेट निकलने का झांसा दिया। उससे चार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। जब 16 हजार रुपये और मांगे तो युवक को ठगी का एहसास हुआ। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में एक दुकान में काम करने वाले फिरोज आजम अली साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने गिफ्ट में आईफोन, स्मार्ट वाच और टैबलेट भेजने का झांसा देकर उन्हें चार हजार रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


फिरोज ने बताया कि 29 नवंबर को उनके व्हाट्सएप नंबर पर एक कॉल आई। बाद में वीडियो कॉल कर दुबई के जमजम इलेक्ट्रॉनिक का नाम बताकर गिफ्ट निकलने की बात कही गई। गिफ्ट में स्मार्ट वाच, आईफोन व टैबलेट दिखाया गया। ठग ने फिरोज से उनका पता पूछा और एक फोटो मंगाई। बाद में एक फार्म बनाकर भेजा। फाइल के नाम पर चार हजार रुपये मांगे। 

फिरोज ने ठग के भेजे गए बार कोड पर स्कैन कर चार हजार रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद ठग ने कस्टम के नाम पर 16 हजार रुपये और मांगे। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने ठग से जरूरी जानकारी ली तो उसने अपना नंबर बंद कर लिया। फिरोज ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सावधानी ही है बचाव
  • अपनी निजी व बैंक संबंधी जानकारी किसी भी साझा न करें।
  • ओटीपी नंबर किसी को न बताएं। एटीएम कार्ड की जानकारी भी न दें।
  • किसी को आधार कार्ड और पैन कार्ड न भेजें। किसी नए लिंक पर क्लिक न करें।
  • लुभावने विज्ञापन, लॉटरी या इनाम मिलने के झांसे में आएं।
  • ठगी का शिकार होने पर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर काल करें।
  • जिले के साइबर सेल और संबंधित थाने में संपर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें