फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माखन चोरी की कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विभोर

विज्ञापन
तिकुनियां में कथा करतीं मीनू शास्त्री। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
तिकुनियां। सिंगाही क्षेत्र के गांव निबौरिया में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचिका मीनू शास्त्री ने माखन चोरी की कथा सुनाई। उन्होंने कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक बखान किया। कहा कि भगवान की इन बाल लीलाओं में भी समाज के लिए संदेश छिपे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाल लीलाएं जितनी मनोहर हैं उतनी ही सारगर्भित भी। चाहे माखन चोरी हो या गोपियों की मटकी फोड़ना अथवा नदी में नहा रहीं गोपियों के वस्त्रों को लेकर पेड़ पर चढ़ जाना। इस मौके पर कमेटी के संतोष वर्मा, खुशीराम वर्मा, ओम प्रकाश वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। कमेटी के लोगों ने बताया कि आठ सितंबर को कथा समापन होने के बाद भंडारा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें