फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे

विज्ञापन
पसगवां ब्लॉक मुख्यालय पर सामूहिक विवाह समारोह में मौजूद जोड़े - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज। केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में 51 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। यहां 39 हिन्दू और 12 मुस्लिम जोड़े एक दूजे के हुए।
विज्ञापन

जिन 51 जोड़ों का विवाह हुआ उनमें 32 जोड़े ब्लॉक पसगवां के और 19 जोड़े ब्लॉक मोहम्मदी के थे। मुख्य अतिथि सांसद रेखा अरुण वर्मा ने सभी विवाहित जोड़ों को घर गृहस्थी का सामान देकर अपना आशीर्वाद दिया।
पसगवां बीडीओ प्रदीप चौधरी ने बताया कि 45 हजार रुपये विवाहित जोड़ों के खातों में भेजे जाएंगे। पुरोहित प्रेम कुमार दीक्षित और शिवकुमार ने वैदिक मंत्रों के बीच हिंदू जोड़ों का विवाह कराया तो हाफिज शकील अहमद ने मुस्लिम जोड़ों का निकाह कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर बीडीओ पसगवां प्रदीप चौधरी, बीडीओ मोहम्मदी धर्मेश चंद्र पांडेय, मोहम्मदी ब्लॉक प्रमुख महेंद्र बाजपेई, एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार, भाजपा नेता मुकेश पांडेय, रमेश त्रिवेदी, मदन सिंह, सौरभ प्रकाश सिंह, रजनीकांत पांडेय, सुधीर शुक्ल, गोविंद प्रसाद, कौशल कुमार, मौजूद रहे।
--
धौरहरा : एक दूजे के हुए 38 जोड़े
धौरहरा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत शनिवार को रमियाबेहड़ ब्लॉक परिसर मेें 25, तो ईसानगर में 13 जोड़ों की शादियां करायी र्गइं। हिंदू जोड़ों ने अग्नि के सात फेरे लेकर एक दूसरे का साथ निभाने का वचन दिया तो उसी पंडाल में मुस्लिम जोड़ों ने निकाह किया। रमियाबेहड़ ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि निघासन के विधायक शशांक वर्मा ने सभी जोड़ों को उपहार और प्रमाण पत्र दिए। रमियाबेहड़ में 20 हिन्दू व 5 मुस्लिम जोड़े और ईसानगर में 9 हिंदू व 4 मुस्लिम जोड़े एक दूसरे के जीवन साथी बने। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख अमित वर्मा, खंड विकास अधिकारी आलोक वर्मा, स्वास्थ्य विभाग के डॉ विनोद कुमार, कफारा चौकी इंचार्ज कमलेश राजभर,नवीन राठौर, राजेश कुमार, हर्षित पांडे, वीरेश शर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें