लखीमपुर। वृद्धावस्था पेंशन पाने वाले करीब 70 हजार से ज्यादा लाभार्थियों का वार्षिक क्रॉस सत्यापन कराया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी एडीओ समाज कल्याण को दी गई है। सत्यापन के बाद जून के अंत में तीन माह की पेंशन जारी की जाएगी।
जिला समाज कल्याण अधिकारी तेजस्वी मिश्रा ने बताया कि ब्लॉकों से वार्षिक सत्यापन रिपोर्ट आ चुकी है। सत्यापन में जो डाटा आया है उसका क्रॉस वेरिफिकेशन कराया जा रहा है। इसके बाद डाटा पूर्ण हो जाएगा। नए वित्तीय वर्ष में पेंशन की किस्त भेजे जाने से पहले लाभार्थियों का सत्यापन कराया जाता है। ग्रामीण के लाभार्थियों का ब्लॉक और शहरी के तहसील से सत्यापन कराया जाता है। संवाद