फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग जगह दो युवकों  ने फांसी लगाकर दी जान  

Sun, 14 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो    महेवागंज।
विज्ञापन
Demo pic - फोटो : google
विज्ञापन
गांव बसारा में पति पत्नी के बीच हो गया था विवाद
विज्ञापन

महेवागंज के युवक ने परिवार से नाराज होने के बाद लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो 
सिकंद्राबाद। पुलिस चौकी बेहजम के गांव बसारा में एक युवक ने पारिवारिक कलह के चलते पेड़ से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में मौत की वजह फांसी लगने से होने की पुष्टि की गई है। दूसरी घटना में महेवागंज स्थित एक गांव निवासी युवक ने परिवार में कहासुनी के बाद गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ लोगों के हस्तक्षेप पर परिवार वालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का दाह संस्कार कर दिया।
थाना नीमगांव की पुलिस चौकी बेहजम के गांव बसारा निवासी 23 वर्षीय नवीनचंद का शव आम के पेड़ से गांव से बाहर लटकता हुआ मिला। शव देखे जाने से गांव में सनसनी फैल गई। गांव व आसपास के कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर मृतक के घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता मदनलाल ने घटना की जानकारी थाना नीमगांव और चौकी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ नीमगांव डीके सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिग से मौत होने की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवागंज। सदर कोतवाली के महेवा गांव में रविवार सुबह एक घर में लोगों के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर गांव के कुछ लोग भी मौके पर पहुंचे। बताते है गांव निवासी श्रीकांत के 24 वर्षीय पुत्र अशोक उर्फ छोटू ने किसी बात से नाराज होकर कमरे की छत में कुंडे से लटककर जान दे दी। कुछ लोगों के समझाने पर परिवारवालों ने पुलिस को बगैर सूचना दिए शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौकी प्रभारी फूलचंद ने बताया कि उन्हें कोई लिखित सूचना नहीं मिली थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें