फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गई दलित किशोरी से किया दुराचार

Sun, 14 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ममरी।
विज्ञापन
rape - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मेडिकल परीक्षण में हुई रेप की पुष्टि, रिपोर्ट दर्ज 
विज्ञापन

थाना हैदराबाद क्षेत्र में शौच को खेतों की ओर गई एक 17 वर्षीय दलित किशोरी को शनिवार की सुबह गांव के ही एक युवक ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। मेडिकल परीक्षण में किशोरी के साथ रेप होने की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 
विज्ञापन

एक ग्रामीण के मुताबिक उसकी 17 वर्षीय पुत्री सुबह करीब 10 बजे शौच करने खेतों की ओर गई थी। जहां पहले से घात लगाए बैठे गांव के ही मंजीत कुमार ने उसे दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर बलात्कार किया। पुत्री की चीखपुकार पर जब आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग निकला। पुलिस ने पीड़िता के पिता की ओर से आरोपी मंजीत कुमार के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ बीके द्विवेदी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में रेप होने की पुष्टि हुई है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें