फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक, वृद्ध फांसी लगाकर जान दी

Sun, 05 Apr 2015 07:32 PM IST
पलियाकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला बरबंडा में एक युवक ने आम की बाग में फांसी लगाकर जान दे दी। चर्चा है कि उसने यह कदम अपनी प्रेमिका की शादी होने पर उठाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

बरबंडा निवासी सोहन का पुत्र छोटू रविवार को एक आम के बाग में पेड़ में फांसी के फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर एसओ केपी सिंह और चौकी इंजार्ज संतोष सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव नीचे उतरवाया। उधर मोहल्ले वालों चर्चा थी कि युवक ने अपनी प्रेमिका की शादी रविवार को सामूहिक विवाह में किसी और के साथ होने के बाद फांसी लगा ली। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
उधर पलिया खुर्द से जल निगम जाने वाले वाले रास्ते के पास स्थित बाग के एक पेड़ में एक वृद्ध का शव लटकता पाया गया। फांसी का फंदा अंगोछे से बना था और वृद्ध ने कमीज व अंडरवियर पहन रखी है। उसका पायजामा थोड़ी दूर पर रखा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। उसकी जेब से दुधवा से पलिया का रेल टिकट भी मिला है। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें