नीमगांव थाना क्षेत्र के गांव दउदापुर निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गांव के अंदर टेलीफोन लाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली में शव बरामद हुआ है। परिवार वालों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। मृतक के भाई ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर पुलिस को दी हैै।
दउदापुर निवासी 24 वर्र्षीय बलवीर सिंह मंगलवार की शाम को घर से भूलनपुर जाने के लिए निकला था। उसके साथ गांव का ही मुन्ना सिंह भी था। कुुछ घंटे बाद मंगलवार रात में मुन्ना सिंह ने बलवीर के घर जाकर सूचना दी कि वह नशे में गन्ना सेंटर पर पड़ा है। इसके बाद परिवार वाले मौके पर पहुंचे, तो वहां बलवीर नहीं मिला। खोजने पर कुुछ दूर टेलीफोन लाइन बिछाने के लिए खोदी गई नाली में बलवीर का शव मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर मृतक के भाई राजवीर सिंह ने गांव के ही युवक के खिलाफ हत्या का आरोप लगाया हैै, क्योेंकि आरोप है कि वह मंगलवार की शाम बलवीर को घर से बुलाकर ले गया था। इसके बाद उसी ने ही बलवीर के दारू पीकर गन्ना सेंटर पर पड़े होने की बात उसके परिवार वालों को बताई थी। हत्या के पीछे कारणों के बारे में राजवीर का आरोप है जुआ खेलने को लेकर कुछ लोगों से रंजिश थी। इस मामले में मृतक के दूसरे भाई उदयवीर सिंह ने थाने में तहरीर देकर हत्या का आरोप लगाया है।
चौकी इंचार्ज बेहजम समीर जावेद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हादसे में मौत का लग रहा है। परिवार वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन शव पर चोट के निशान नहीं मिले है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।