फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी पार करते समय युवक डूबा, मौत

Sat, 14 Nov 2015 10:56 PM IST
तिकुनियां।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंडो-बार्डर के ग्राम गंगानगर निवासी एक युवक शनिवार को नदी पार करते समय गहरे पानी में डूब गया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने युवक का शव बाहर निकाल लिया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई, लेकिन परिवार वालों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में रननगर निवासी कुलदीप सिंह ने बताया है कि उसका पुत्र 35 वर्षीय कृपाल सिंह नेपाल में मजदूरी करता था। बृहस्पतिवार को पूर्वाह्न करीब साढ़े 10 बजे वह वापस अपने घर आ रहा था। इस बीच मोहाना नदी पर स्थित जटाशंकर घाट पर पानी कम देखकर वह पैदल ही नदी पार करने लगा, लेकिन पानी की गहराई अधिक होने पर वह नदी में डूब गया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिवार वालों ने शव को नदी से बाहर निकाल लिया और मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। एसआई शंभू सिंह ने परिवार वालों से पोस्टमार्टम कराने के लिए शव मांगा, लेकिन परिवार वालों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिवार वालों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें