खेत में पानी आने का विरोध करना दंपति को काफी महंगा पड़ गया। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने दोनाें की पिटाई कर दी। इसमें दोनाें जख्मी हो गए। महिला पुलिस के पास गई तो मुकदमा तो दूर उसे मेडिकल तक के लिए नहीं भेजा गया।
चौकी क्षेत्र के कोठिया गांव निवासी सोहन के पुत्र महाजन का गांव के पास ही खेत है और इसमें गन्ने की फसल बोई हुई है। खेत के पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के नल का गंदा पानी उसके खेत में बहता रहता है, जिससे उसकी फसल खराब हो रही थी। महाजन का आरोप है कि खेत में भरे पानी को देखकर उसने इसका विरोध किया, जिसपर वह आग-बबूला हो गया और उसने उसकी पिटाई कर दी, पत्नी बचाने आई तो उसे भी पीटा। आरोप है कि पत्नी की नाक से सोने का फूल भी खींच लिया। दोनाें ने किसी तरह से भाग कर जान बचाई और चौकी पुलिस को तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। तब दोनों पलिया थाने गए। जहां से भी उन्हें टरका दिया गया।