फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली लगने से जख्मी हुई महिला की मौत

Mon, 26 Jan 2015 12:32 AM IST
गोला गोकर्णनाथ/अलीगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर में गोली मारने से जख्मी महिला की जिला अस्पताल में मौत हो गई। उधर मैलानी क्षेत्र के गांव असौवा निवासी मृतका के भाई सत्यपाल ने बहन मीना की गोली मारकर हत्या करने की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव गोपालापुर में 24 जनवरी को पारिवारिक रंजिश में लक्ष्मन की पत्नी मीना को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मीना की लखीमपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मीना के भाई मैलानी थाना क्षेत्र के गांव असौवा निवासी सत्यपाल ने गोला कोतवाली में मीना के जेठ प्रमोद कुमार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसने रिपोर्ट में लिखाया है कि मीना के पति लक्ष्मन की मौत चार वर्ष पहले हो गई थी। उसके दो बच्चे जिसमें  सूरज (7) और पूजा (9) है। वह अपने मायके और गोपालापुर में रहती है। घटना के दिन वह 3.30 बजे सूरज के साथ गोपालापुर आई जहां उसके जेठ के साथ विवाद हो गया। बात बढ़ने पर मीना के जेठ ने उसे गोली मार दी। गंभीरावस्था में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें