फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवोदय में अराजकता, तोड़ दी अनुशासन की दीवार

Sat, 10 Sep 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मितौली।
विज्ञापन
wall - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- जीने को बंद कराने के लिए बनाई गई थी दीवार
विज्ञापन

- प्रधानाचार्य ने एसडीएम को दी रिपोर्ट, छात्रों पर आरोप
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय में अराजकता के माहौल का एक और किस्सा सामने आया है। हड़ताली छात्रों ने विद्यालय प्रशासन द्वारा जीने को बंद कराने के लिए बनवाई गई दीवार को ही ढहा दिया है, जिससे अनुशासन के गिरते स्तर का सहज आकलन किया जा सकता है। इस मामले की जानकारी जब कार्यवाहक प्रधानाचार्य आभा शुक्ला को मिली, तो उन्होंने सूचना एसडीएम मितौली मंशाराम को दी है।
बता दें कि शुक्रवार को छात्रों ने हास्टल बंद कर प्रदर्शन किया था, जिसे काबू करने में एसडीएम और तहसीलदार को करीब चार घंटे लगे थे। इससे पहले 26 अगस्त 2016 को भी छात्रों ने प्रधानाचार्य अनीता कुमारी को हटाने की मांग करते हुए हंगामा किया था। बताते हैं कि इसी हंगामे के दौरान छात्रों ने हॉस्टलों में छत पर जाने वाले बंद रास्तों को जबरन खोल दिया। सूत्र बताते हैं कि ईंटों से बनाई गई पक्की दीवार को 26 अगस्त के बाद ही तोड़ दिया गया था, लेकिन इसकी जानकारी विद्यालय प्रशासन को देर से मिली या फिर इसे दबाने का प्रयास किया गया। यह जांच का विषय बन गया है, क्योंकि छात्रों के हंगामे की जांच करने के लिए लखनऊ से आए सहायक करमचंद्र ने करीब तीन दिनों तक कैंपस में रहकर जांच की थी। तब भी इसकी भनक किसी को नहीं हुई, जिससे कैंपस के अंदर सुरक्षा व्यवस्था के इंतजामों पर सवालिया निशान लग गया है। यदि हालात ऐसे ही रहे तो कभी कोई बड़ा हादसा या घटना होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


एक छात्र कैंपस छोड़कर गया घर
नवोदय में आए दिन हो रहे बवाल का बुरा असर छात्रों के जीवन पर पड़ने लगा है। कक्षा 11 के एक छात्र के विद्यालय छोड़ने की सूचना है। वहीं कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा में चयनित 40 में से अभी तक 35 छात्रों ने प्रवेश लिया है। प्रवेश की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक है। इसके अलावा कक्षा नौ में कई छात्रों के प्रवेश न लेने की भी सूचना है। माना जा रहा है विद्यालय के माहौल से लोगों का मोह भंग होना लगा है। 

आज अभिभावकों के साथ एसी करेंगे बैठक
मितौली। नवोदय के हालात से निपटने के लिए प्रशासन ने प्रभावी कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। कार्यवाहक प्रधानाचार्य आभा शुक्ला ने रविवार को सभी अभिभावकों को बुलाया है, जिनके साथ बैठक में एसडीएम मंशाराम, छात्र-छात्राएं, स्टाफ, शिक्षकों के अलावा सहायक निदेशक करमचंद्र शामिल होंगे। सूत्र बताते हैं कि इस बैठक में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा सकते हैं, जिसमें दोषी छात्र से लेकर माहौल को भड़काने वालों पर भी कार्रवाई हो सकती है। प्रधानाचार्य ने बताया कि व्हाट्सएप, प्रेस विज्ञप्ति और डाक के माध्यम से अभिभावकों को सूचना भेजी गई है। इसके अलावा एसेंबली में भी सभी छात्रों को उनके अभिभावकों को सूचना देने के लिए कहा जा चुका है। बैठक रविवार को सुबह 10 बजे से होगी। 
विज्ञापन


स्कूल प्रशासन ने हॉस्टलों में छत पर जाने वाले रास्तों को बंद करते हुए पक्की दीवार उठा दी थी। अपनी मनमानी पर आमादा छात्रों ने जबरन दीवार को तोड़ दिया है। उन्होंने ने भी बताया कि 26 अगस्त को हुए हंगामे के दौरान ही तोड़े जाने की संभावना है। उन्हें भी इस मामले की जानकारी चार दिन पहले ही हुई, जिसके बाद एसडीएम को सूचना दी गई।
- आभा शुक्ला, कार्यवाहक प्रधानाचार्य, जेएनवी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें