फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत से मिली लावारिस बाइक

Sun, 19 Jun 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फरधान।
विज्ञापन
लावारिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बाइक से नही मिले कोई कागज, नंबर प्लेट भी है खुर्ची
विज्ञापन

 गांव मंयोरा निवासी सत्येंद्र वर्मा के गन्ने के बीच खेत में नीले रंग की टीवीएस विक्टर बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली। गाड़ी में कोई कागज नहीं मिले, नंबर प्लेट भी खुर्ची थी। पुलिस ने बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन

मंयोरा निवासी सत्येंद्र वर्मा शनिवार को अपना गन्ने का खेत देखने गया था। जहां गन्ना टूटा देख वह हैरान हो गया। जब वह खेत के अंदर गया तो वहां एक बाइक खड़ी मिली। उसने गांव आकर मामले की जानकारी प्रधान और अन्य ग्रामीणों को दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पूरा गन्ना छान डाला। बाइक पर पड़ा नंबर यूपी 31एफ 352 है, जिसका पहला अंक खरोंच कर मिटाया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया है। लोगों को आशंका है गाड़ी चोरी की है और अराजक तत्व वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक को गन्ने में छिपा कर खड़ी कर दी। एसओ तपेश्वर सागर ने बताया गाड़ी में कोई कागज नही मिले हैं। आरटीओ आफिस के सहयोग से बाइक के बारे में पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें