फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने पिता पुत्र को धुना

Sat, 22 Apr 2017 12:12 AM IST
लख्ाीमपुरख्ाीरी ब्यूराो
विज्ञापन
vivad - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराे
विज्ञापन
 
विज्ञापन

  
जो पिटा उसी पर लगी गंभीर धारा       
अलीगंज चौकी में पुलिस के सामने ही हुई मारपीट      
क्रास रिपोर्ट दर्ज      
     
 अलीगंज चौकी में दो पक्षों में जमीनी विवाद सुलझाने को लेकर बुलाए गए पक्ष पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दूसरे पक्ष के पिता पुत्र को पुलिस के सामने ही जमकर पिटाई कर दी जिससे उसका सिर फट गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली। जो पिटा उस पर राजनीतिक दबाव में गंभीर धारा लगा लगा दी गई है।      
अलीगंज चौकी में एक विवादित जमीन का फैसला हो रहा था उसी दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की दूसरे पक्ष के साथ कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही मारपीट शुरू कर दी। जिसमें दूसरे पक्ष के हरिनंदन शुक्ल उनका पुत्र गोविंद शुक्ल गंभीर घायल हो गया।  कोतवाली पुलिस ने दोनों की तहरीर पर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है।       
विज्ञापन

अलीगंज निवासी अरविंद मिश्र जो भारतीय सेना में कार्यरत हैं ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह एक खेत के फैसले में अपने बड़े भाई संदीप मिश्र के साथ अलीगंज चौकी गया था। स्वर्गीय संकटा की पत्नी रामबेटी और उसका पुत्र विक्रम, रामासरे निवासी कुसमौरी चौकी पर बैठे थे। तभी कुशमौरी के हरिनंदन शुक्ल, उनके पुत्र गोविंद, अरविंद शुक्ल, अमित शुक्ल उस महिला की मदद में साथियों के साथ आ गए और चौकी के बाहर फायर कर दिया और मारपीट कर 18हजार रुपये, सोने की चेन छीनकर भाग गए। वहीं हरिनंदन शुक्ल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि चौकी इंचार्ज शशि शेखर यादव ने सिपाही सीताराम से उन्हें घर से बुलाया। चौकी पर पहले से मौजूद अमित मिश्र, संदीप मिश्र, अरविंद मिश्र फौजी ने लाठी डंडों से पिटाई करनी शुरू कर दी। जिसमें वह और उसका पुत्र गंभीर घायल हो गया है। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर हरिनंदन, गोविंद और संदीप का मेडिकल कराकर क्रास रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हरिनंदन का आरोप है कि उसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सत्ता की दम पर मारा पीटा है।       
विज्ञापन

   
  
दो बीघा जमीन के विवाद में दोनों पक्षों को चौकी पर फैसले के लिए बुलाया गया था। जिसमें संदीप मिश्र ने चौकी इंचार्ज और सिपाही के सामने हरिनंदन की पिटाई की है। संदीप पर पहले से ही एक हरिजन एक्ट का मुकदमा दर्ज है। निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने का काम किया जाएगा।      
अशोक कुमार यादव सीओ गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें