फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापक के घर समेत दो जगह से हजारों की चोरी

Mon, 13 Jun 2016 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
कार लूटेरे - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
शिक्षक के घर हुई चोरी के मामले में दंपति के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन

सदर कोतवाली के मोहल्ला थरवरनगंज निवासी शिक्षक के बंद मकान की रसोई में रखे हजारों रुपये के पीतल के बर्तन चोरी हो गए। पीड़ित ने पड़ोसी मजहर हुसैन और उनकी पत्नी पर शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। उधर चोर गढ़ी रोड निवासी राजेंद्र कुमार की छत पर लगा सोलर पैनल चोर खोल ले गए। दोनों घटनाओं की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शिक्षक की तहरीर पर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला थरवनगंज निवासी आरिफ अली ने बताया कि वह लखनऊ में स्थित एक पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं। परिवार समेत वहीं रहते हैं। घर पर ताला पड़ा हुआ था। घर की देखरेख के लिए उन्होंने मकान की चाबी पड़ोसी मजहर हुसैन और उनकी पत्नी को दे रखी थी। मकान की देखरेख की एवज में वह उनकी आर्थिक मदद भी करते थे। वह रविवार को जब घर पर वापस आए तो देखा कि रसोई घर में रखे पीतल के पुश्तैनी 125 से 150 बर्तन गायब थे। उन्होंने मजहर हुसैन और उनकी पत्नी पर चोरी का शक जताते हुए घटना की तहरीर सदर कोतवाली पुलिस को दी। उधर चोरों ने गढ़ी रोड पर स्थित एसएसबी कैंप के पास सरनापुरम निवासी राजेंद्र कुमार यादव की छत पर लगा सोलर पैनल चोरी कर लिया। एसएसआई जयप्रकाश यादव ने बताया कि शिक्षक की तहरीर पर दंपति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सोलर पैनल चोरी होने की उन्हें न तो जानकारी है और न ही तहरीर मिली है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें