एक ही गांव में दो लोगों की मौत
सोमवार को तेज आंधी-बारिश के बीच क्षेत्र में दो तीन स्थानों पर दीवार गिरने से दो वर्षीय मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मरने वाले में एक ही गांव के दो लोग हैं। उधर, मासूम की मां घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फत्तेपुर गांव में दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गई।
सोमवार को तेज आंधी के साथ बारिश होने लगी। इसी दौरान धौरहरा कसबा खबड़ियन टोला निवासी शकील के घर की एक दीवार गिर गई। जिससे उसके मलबे के नीचे दबकर उसकी मासूम पुत्री अफरोज और पत्नी चंदा भी दब गईं। आसपास के लोग मलबा हटाकर जब तक मां-बेटी को बाहर निकालते, मासूम अफरोज ने दम तोड़ दिया। घायल चंदा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी मोहल्ले में ही सुलेमान के घर की दीवार गिरने से उनकी पत्नी गुल्ली (60) की मौत हो गई। उधर, गांव फत्तेपुर में दीवार गिरने से खलीकुल की पत्नी शरीफुन (48) की मौत हो गई। तेज आंधी के कारण कई पेड़ उखड़ गए। बिजली लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जिससे कसबे की बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई।