फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत, चार घायल

Fri, 17 Apr 2015 07:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई सड़क दुर्र्घटनाओं में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

फरधान। थाना क्षेत्र के गांव कैमहरा निवासी राकेश गुप्ता के 23 वर्षीय पुत्र लालू गुप्ता की फरवरी में सिंगाही से शादी हुई थी। गुरुवार को लालू के चचेरे भाई राजू का तिलक समारोह था। रात करीब दस बजे लालू अपनी बाइक से ओदरहना गांव निवासी अपने दोस्त को छोड़ने गया था। काफी देर बाद वापस न आने पर घर वालों को फिकर हुई। लालू के पिता खोजबीन करते हुए लखीमपुर-मोहम्मदी मार्ग पर स्थित देवरिया गांव पहुंच गए। वहां लालू को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह मृत पड़ा था। लालू की मौत से पत्नी ममता देवी समेत पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
बिजुआ/मैलानी। भीरा निवासी जैनुल हसन उर्फ वीआईपी कस्बे में ख्वाजा टिंबर नाम से लकड़ी कमीशन एजेंट का काम करता था। गुरुवार को पलिया के लकड़ी आढ़ती यामीन और राजेश की लकड़ी एक ट्रक में ख्वाजा टिंबर से कागजात बनवाकर जा रही थी। तभी राजेश के पास ट्रक ड्राइवर का फोन आया कि ट्रक को मैलानी रेंज में रोक लिया गया है। ट्रक को पास कराने के लिए जैनुल, पलिया निवासी यामीन, राजेश, पूरनपुर निवासी लियाकत और जावेद कार से गुरुवार रात करीब एक बजे मैलानी के लिए चल दिए। राजेश के मुताबिक कार जैसे ही मैलानी रोड पर बरगद चौकी के आगे पहुंची, तभी कार चला रहे जैनुल की आंख लग गई। कार एक झटके में सड़क से उतरकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के  अगले हिस्से के परखचे उड़ गए। वहीं सभी लोग जख्मी होकर बेहोश हो गए। राजेश को सबसे पहले होश आया, तब उन्होंने मुनीम को फोन कर सूचना दी। सूचना पाकर मैलानी पुलिस भी मौके पर पहुंची, सभी घायलों को 108 एंबुलेंस से वनबीट हास्पिटल ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जैनुल को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों को पलिया सीएचसी ले जाया गया। हादसे में घायल यामीन के सिर में चोटें हैं और लियाकत का हाथ टूट गया है। दोनों को लखनऊ ले जाया गया। जबकि जावेद की पसली टूटी होने से उसे बरेली के अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन

विभिन्न मार्ग दुर्धटनाओं में सात जख्मी
लखीमपुर खीरी। अलग-अलग स्थानों पर हुई मार्ग दुर्घटनाओं में सात लोग घायल हो गए।
मैलानी। गोला की ओर से आ रही एक टाटा मैजिक खड़े ट्रक में घुस गई, जिससे मैजिक में सवार पूरनपुर निवासी नन्हें (40), खुटार निवासी मनोज (32) और नवदिया पूरनपुर निवासी नवल किशोर (25) जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी गोला भिजवाया है।
उचौलिया। हाईवे पर हुए दो हादसों में बाइक सवार दो लोगों समेत तीन लोग जख्मी हो गए। शुक्रवार दोपहर पेट्रोल पंप के पास शाहजहांपुर की ओर से जा रहे बाइक सवार दो लोग किसी वाहन को ओवरटेक करते समय सामने से आ रही कार से टकरा गए। जिससे बाइक सवार गांव रतनपुर निवासी प्रदीप और शाहजहांपुर के रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी जान मोहम्मद घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है। गुरुवार देर शाम पुलिस चौकी के पास एक तिलक समारोह में शामिल होने आए जेबीगंज निवासी लेखपाल सुबोध कुमार शुक्ला हाईवे पार करते समय सीतापुर की ओर से आ रही बोलेरो की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल सुबोध को शाहजहांपुर में भर्ती कराया गया है।
भूपतिपुर। गोला निवासी मनोज खाना बनाने का काम करता है। वह सुतेहरा गांव में खाना बनाने के लिए आया था। सुतेहरा निवासी रामपाल के साथ वह बाइक से मदारपुर के लिए निकला। पिपरी पुलिया के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे बाइक चला रहा मनोज बुरी तरह से जख्मी हो गया, जिसे एंबुलेंस से सीएचसी बेहजम भेजा गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें