जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव रामापुर निवासी चंद्रपाल का 25 वर्र्षीय पुत्र देशराज गांव के ही रामसागर के 28 वर्र्षीय पुत्र अजय के साथ बाइक से खमरिया की ओर जा रहा था। खीरी थाना क्षेत्र के चहमलपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को रौंद दिया, जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों युवकों ने दम तोड़ दिया है। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम का माहौल है। पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।
अमीरनगर। मोहम्मदी क्षेत्र में मूलाराम स्मारक महाविद्यालय भीखमपुर के पास बाइक सवार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के दौरान घायल ने दम तोड़ दिया है।
बहेरापुर निवासी 45 वर्षीय प्रेमचंद्र किसी काम से हरीनगर गया था। शाम को वह पैदल ही घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसके बाद उसे सीएचसी लाया गया, जहां से उसे लखीमपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।