पसगवां स्थित इलाहाबाद बैंक की शाखा से धोखाधड़ी कर एक व्यक्ति के खाते से रुपये निकालने के प्रयास में बैंक कर्मचारियों ने दो लोगों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। गुरुवार दोपहर को गांव मानेपारा निवासी एक व्यक्ति की फर्जी पासबुक के आधार पर दो लोगों ने 20 हजार रुपये का विड्राल फार्म भरकर बैंक कर्मचारी को दिया। बैंक कर्मचारी ने शक होने पर दोनों लोगों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
इस प्रकार इन लोगों ने 15 मई को बृजबिहारी के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए थे इसके अलावा 18 मई को हरिपाल के खाते से 23 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया था, तभी से बैंक कर्मी सतर्क थे। आज इन लोगों ने मानेपारा के जगेश्वर के खाते से फर्जी पासबुक की सहायता से 20 हजार रुपये निकालने का प्रयास किया।
शाखा प्रबंधक पवन कुमार का कहना है कि मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।