चिल्डन वार्ड में बढ़ रही संभावित जेई पीड़त बच्चों की संख्या
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में संभावित जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) पीड़ित दो बच्चों गुड़िया और ममता की सोमवार की रात में मौत हो गई। मंगलवार को पांच और बच्चों को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया गया है। इन बच्चों में जेई की संभावना जताई गई है। इन बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जबकि आईसीयू में भर्ती छह बच्चों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जिला अस्पताल के चिल्ड्रन वार्ड में मंगलवार को मूसेपुर निवासी सैफ की चार वर्षीय पुत्री अल्तमश, मटैहा निवासी संजीव कुमार की सात साल की पुत्री फरजाना बानो, सिंगाही निवासी इकबाल खान की दस साल की पुत्री राजखान और सलेमपुर कोन निवासी दिलीप कुमार के पांच वर्षीय पुत्र सोनू को बुखार आने पर भर्ती किए गयौ। इन सभी में जेई की संभावना जताई गई है। सभी बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। वहीं देवा टांडा निवासी राजेश के नौ वर्षीय पुत्र विशाल, दरेरी निवासी प्रेम कुमार के छह वर्षीय पुत्र आयुष, दुबहा निवासी जय प्रकाश के पांच वर्षीय पुत्र शिवा, त्रिकोलिया निवासी नरेंद्र कुमार की 11 वर्षीय पुत्री पूजा को मंगलवार को आईसीयू में भर्ती किया गया। जबकि पिछले दो दिनों से यहां भर्ती संजीव पुत्र जमुना प्रसाद एवं परमेश्वर पुत्र की हालत में सुधार होता नही दिख रहा है।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके वर्मा के अनुसार बुखार पीड़ित बच्चों को आईसीयू में शिफ्ट किया गया है, इनके सैंपल भेजे गए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की पुष्टि हो सकेगी।