फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
विज्ञापन
भतीजे के साथ ससुराल जा रहा था विनोद
विज्ञापन

पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर हुआ हादसा
पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर स्थित ऐरा पुल के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक चला रहे सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव शिवपुरी निवासी 32 वर्षीय विनोद की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उनका भतीजा बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के थाना तंबौर के गांव शिवपुरी निवासी विनोद की ससुराल गांव सियापुर में है। बुधवार की शाम को वह अपने भतीजे 16 वर्षीय हरेश को साथ लेकर बाइक से ससुराल जा रहा था। हरेश ने बताया कि पीलीभीत-बस्ती मार्ग पर ऐरा पुल के पास से पीछे से ओवरटेक करते समय ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और चाचा विनोद गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौत होने की सूचना पर उनके घर में कोहराम मच गया। पति की मौत से उसकी पत्नी राजकुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के बच्चे नहीं हैं। शहर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें