फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने आग लगाकर जान दी

Thu, 12 May 2016 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फेेेाटाो - फोटो : self
विज्ञापन
मां की डांट और पिटाई से थी क्षुब्ध
विज्ञापन

मां की डांट और थप्पड़ मारने से नाराज थाना निघासन के गांव दुबहा निवासी वाजिद अली की 16 वर्षीय पुत्री ने खुद पर केरोसिन डाल लिया और आग लगा ली। हालत गंभीर होने पर किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

गांव दुबहा निवासी साजिद ने बताया कि उसकी छोटी बहन रोजदा घर में काम करने में आनाकानी करती थी। बुधवार को मां ने उसे इसी बात पर डांट दिया था और दो-तीन थप्पड़ मारे थे। इससे नाराज होकर रोजदा ने कुछ देर बाद घर में रखा केरोसिन अपने ऊपर डाल लिया और खुद को आग लगा ली। रोजदा के चीखने-चिल्लाने पर मौके पर पहुंचे घर वालों ने उसे बमुश्किल आग बुझाकर बचाया। अधिक झुलसने पर उसे घर वाले निघासन सीएचसी ले गए। जहां से डाक्टर ने हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां रोजदा ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर रोजदा की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया। रोजदा की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें