कस्बे की कुकरा रोड पर गुरुद्वारे के पास गन्ना से भरा ट्रॉला सड़क किनारे अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रॉला पलटते ही सड़क से गुजर रहे राहगीरों में भगदड़ मच गई। जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
शुक्रवार सवेरे लगभग नौ बजे के लगभग गन्ने से लदा ट्राला गोला की ओर जा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर गुरुद्वारे के पास पलट गया। ट्रॉले में भरा गन्ना सड़क किनारे लगे बिजली पोल के झूलते तारों पर गिरने से पोल और तार टूट गए। गनीमत यह रही कि उस समय बिजली नहीं थी, वरना कोई बड़ी दुर्घटना हो जाती। उधर कस्बा वासियों ने आरोप लगाया कि कार्यदायी संस्था ने निर्माणाधीन बांकेगंज-कुकरा रोड की पिछले कई महीनों से खोदाई कर डाल दी गई है। जिस पर धीमी गति से काम होने से वहां पडे़ पत्थरों पर अक्सर भारी वाहन, दोपहिया और चौपहिया आए दिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं।