फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीमारदारों ने होमगार्ड की वर्दी फाड़ी, हंगामा किया

Mon, 26 Jan 2015 12:33 AM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में सड़क हादसे में जख्मी फरधान क्षेत्र के गांव खजांचीपुरवा के युवक को भर्ती कराने जिला अस्पताल लेकर आए तीमारदारों ने रात में जिला अस्पताल में हंगामा किया। आरोप है कि तीमारदारों ने मरीजों के साथ अभद्रता की और होमगार्ड की वर्दी फाड़कर उससे भी मारपीट की।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर राजेश ने पुलिस कॉल बुक में यह सूचना दर्ज कर सदर कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। उनके मुताबिक खजांचीपुरवा निवासी रमेश चंद का 19 वर्षीय पुत्र चित्रकेश शनिवार की देर शाम क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी हो गया था। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग चित्रकेश को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसका इलाज शुरू किया गया। इसी बीच किसी बात को लेकर परिवारीजन भड़क गए। आरोप है कि उन्होंने मरीजों के साथ अभद्रता की। यही नहीं ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड ने जब मौके पर पहुंच कर तीमारदारों को ऐसा करने से मना किया तो होमगार्ड से भी तीमारदारों ने मारपीट कर उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने जिला अस्पताल के डॉक्टर की सूचना दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें