- लौटते समय ट्रैैक्टर-ट्रॉली पलटने से हुआ हादसा
क्षेत्र के तेंदुवा मोड़ पर मंगलवार की रात ट्रैैक्टर ट्रॉली पलट गया, जिसमें दबकर चचेरी बहन का तिलक चढ़ाने आए युुवक की मौत हो गई। इससे खुुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
महोली थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी रामाधार का पुत्र त्रिलोकी गौतम मंगलवार की रात को अपनी चचेरी बहन का तिलक लेकर थाना मितौली के ग्राम तेंदुवा निवासी रामपाल गौतम के यहां आया था। तिलक चढ़ाने के बाद सभी लोग वापस लौट रहे थे, रास्ते में मितौली-तेंदुवा मोड़ के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें ट्रैक्टर चला रहे 35 वर्षीय त्रिलोकी गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य सवारियों को मामूली-चोटें आईं। पुलिस ने घटना की सूचना त्रिलोकी की मां चंद्रकली को दी गई।
--
बाइक की भिड़ंत में दो घायल
मितौली। थाना मितौली क्षेत्र के ग्राम गंगारामपुरवा के पास दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। भगवानपुर ग्रंट के हरिकेश कुमार मितौली से अपनी प्लेटिना गाड़ी से पुन्नापुर जा रहे थे। रास्ते में गंगारामपुर के पास रंजीत अपनी सुपर स्प्लेंडर गाड़ी से मितौली की ओर से अचानक आ गए, जिससे दोनों मेें टक्कर हो गई। तेज रफ्तार होने के कारण दोनों चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों चालकों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने दोनों बाइक कब्जे में लेकर घायलों को जिला अस्पताल भेजा है।