- ससुराल से लौटे युवक ने खाया विषाक्त
- घरेलू कलह में युवक ने पिया जहरीला पेय
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक किशोर सहित तीन लोगों ने जहर खा लिया। तीनों को जिला अस्पताल में लाया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
थाना खीरी क्षेत्र के ग्राम ककरहा निवासी श्रवण कुमार का 22 वर्षीय पुत्र कमलाकांत अपनी ससुराल गांव सुजई गया था, वहां से वापस लौटने पर उसने शुक्रवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे जिला अस्पताल में कराया गया यहां से उसे लखनऊ ले जा रहे थे रास्ते में उसकी मौत हो गई।
इसके अलावा थाना और कस्बा मितौली निवासी लाखन का 15 वर्षीय पुत्र महेंद्र शनिवार को घर में अकेला था उसने अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त खा लिया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
रजागंज। कोतवाली क्षेत्र गोला के गांव करमुलहापुर निवासी नन्हें वर्मा के 22 वर्षीय पुत्र सुनील वर्मा ने किसी बात से नाराज होकर शनिवार की सुबह जहरीला पदार्थ पी लिया। परिवार के लोग उसे आननफानन इलाज के लिए रजागंज ले गए। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल भेज दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।