फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन लाख की नकदी और चांदी की दो मूर्तियां चोरी

Sat, 30 Jan 2016 07:40 PM IST
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला ईदगाह में शुक्रवार की रात एक घर के ताले तोड़कर चोरों ने तीन लाख की नकदी, चांदी की दो मूर्तियों समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय गृहस्वामी परिवार समेत एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कुछ घंटे बाद लौटने पर गृहस्वामी को घटना की जानकारी हुई। मामले की सूचना चौकी पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला ईदगाह निवासी स्टेशनरी व्यवसाई अशोक गुप्ता शुक्रवार की शाम करीब नौ बजे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसके बाद चोरों ने घर के ताले तोड़कर कमरे में रखी करीब तीन लाख की नकदी, चांदी की दो मूर्तियों सहित अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। करीब डेढ़ बजे अशोक गुप्ता परिवार सहित घर लौटे तो ताले टूटे देख माथा ठनका। घर के अंदर सामान बिखरा देख वह अवाक रह गए। इसके बाद गृहस्वामी ने घटना की सूचना संकटा देवी चौकी पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज सुनील कुमार सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया। चोरी का रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें