फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगदी समेत हजारों का सामान चोरी

Tue, 19 May 2015 12:46 AM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव मूड़ा बुजुर्ग में कमरे का ताला तोड़कर घर के अंदर घुसे चोरों ने पांच लाख की नगदी समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया। पीड़ित ने मामले की सूचना रिपोर्टिंग पुलिस चौकी झंडी को दी है।
विज्ञापन

गांव मूड़ा बुजुर्ग निवासी मंगरे खां ने बताया कि रविवार की रात अधिक गर्मी के कारण परिवार के सभी लोग कमरों में ताला डालकर घर के बाहर आंगन में सो रहे थे। इसी बीच मध्य रात्रि में घर के मेन दरवाजे का ताला तोड़कर घुसे चोर पांच लाख की नगदी के अलावा कमरे के अंदर रखे बक्से आदि उठा ले गए। रात में जब उठकर देखा तो कमरों के दरवाजे खुले थे। जब इधर-उधर तलाश किया गया तो गांव के दक्षिण तरफ खाली बक्सा आदि पड़े मिले। मंगरे ने बताया कि ढखेरवा के साप्ताहिक बाजार से मवेशियों को बेचकर लाए गए पांच लाख रुपये घर पर रखे थे। चोर घर में रखे बर्तन आदि भी चोर चुरा ले गए। इसके पहले भी बदमाशों ने बबुरी निवासी हरिहर को अपना निशाना बनाते हुए दिनदहाड़े 40 हजार की नगदी लूटी थी। छोटानीपुरवा में भी हाल ही में बदमाशों ने डाका डाला था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें