फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी में हो रही थी चीनी की पैकिंग

Thu, 02 Feb 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
छापा मारा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लाइसेंस भी नहीं दिखा सके, सहायक खाद्य आयुक्त ने गूमचीनी क्रेशर पर छापा मारा 
विज्ञापन

स्वच्छता के मानक खस्ताहाल मिले, जांच के दौरान मिली कई अनियमितताएं
 खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) के सहायक खाद्य आयुक्त अशोक कुमार सिंह व मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल ने गूमचीनी स्थित गुप्ता काटेज चीनी उद्योग (क्रेशर) पर छापा मारा। जहां गंदगी के बीच चीनी की पैकिंग हो रही थी। स्वच्छता के मानक बेहद खस्ताहाल मिले और खास बात यह है कि फूड लाइसेंस भी नहीं दिखा सके। बोरियों पर लेवल मानकों का उल्लघंन पाया गया है। टीम ने चीनी के दो नमूने भी भरे हैं। इसके अलावा टीम ने शहर के गोला रोड पर स्थित नोवा डेयरी पर भी छापेमारी की है, जहां खामियां पाई गईं हैं। 
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी डॉ अमर सिंह वर्मा ने बताया कि बेहजम रोड पर स्थित गुप्ता काटेज चीनी उद्योग के मालिक फूड का लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सके। कई दशकों से संचालित इस फैक्ट्री में खाद्य सुरक्षा के मानकों का खुला उल्लघंन पाया गया है, वहीं स्वच्छता का पूरी तरह अभाव मिला। गंदगी में चीनी की पैकिंग की जा रही थी। मजदूरों ने युनिफॉर्म भी नहीं पहनी थी, बल्कि नंगे पैर चीनी पर चल रहे थे। उसी के पास पान मसाला थूका जा रहा था। बोरियों पर लेवल रूल का पालन नहीं हो रहा है। टीम ने चीनी के दो नमूने भरे हैं। फैक्ट्री मालिक को नोटिस देकर सुरक्षा मानक पूरे करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द सुधार न होने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के गोला रोड पर स्थित नोवा डेयरी पर सहायक खाद्य आयुक्त की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की, जहां पर लैब मानक के अनुरूप नहीं मिली। पानी का ड्रेनेज सिस्टम खराब मिला, जिससे परिसर में गंदगी थी। यहां से दूध का नमूना लिया गया है। डेयरी संचालक को नोटिस देकर 14 दिन में सुधार कराने के निर्देश दिए गए हैं। कार्रवाई में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी आदित्य वर्मा, मनोज कुमार शामिल रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें