फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती की झुमकी नोचकर ट्रेन से कूद गया युवक

Sat, 20 Aug 2016 10:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बांकेगंज स्टेशन से पहले ही एक युवक ने एक युवती की झुमकी नोच ली और चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। पीड़ित युवती अपनी मां के साथ लखीमपुर से दवा लेकर मैलानी वापस जा रही थी। पीड़िता की तहरीर पर जीआरपी थाना पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। 
मैलानी थाना क्षेत्र के गांव जवाहरपुर निवासी राजकुमारी पत्नी शिवनरायन वर्मा अपने बड़े दामाद  जितेंद्र कुमार  के साथ अपनी छोटी पुत्री लक्ष्मी पत्नी रिषीकेश को लखीमपुर के एक नर्सिंग होम से दवा दिलवाने के लिए लाई थी। राजकुमारी के अनुसार दवा दिलवाने के बाद वह मैलानी जाने के लिए अपने दामाद जितेंद्र और पुत्री लक्ष्मी के साथ शाम को 7.40 पर लखीमपुर से मैलानी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन में सवार हो गईं। राजकुमारी ने बताया कि ट्रेन बांकेगंज स्टेशन पर रुकने के लिए धीमी हुई थी। इस दौरान एक युवक ने लक्ष्मी के दोनों कानों की झुमकी नोच लीं और चलती ट्रेन से कूद कर फरार हो गया। राजकुमारी ने बताया कि जब तक दामाद और अन्य यात्री कुछ समझ पाते तब आरोपी भाग चुका था। ट्रेन के मैलानी पहुंचने पर राजकुमारी ने अपनी बेटी के साथ हुई वारदात की जानकारी जीआरपी चौकी मैलानी पर दी। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को लखीमपुर जीआरपी थाने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जीआरपी राजमणि शुक्ला के अनुसार पीड़ित युवती की मां की तहरीर पर मुकदमा लिख लिया गया है। महिला को अपराधियों के फोटो भी दिखवाए गए लेकिन वह किसी को पहचान न सकी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें