फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 11 Mar 2015 06:36 PM IST
मैलानी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम राजेपुर खरेहटा में तिलक समारोह में शामिल होने आए एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। उसके परिवार के लोगाें ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र मैलानी के ग्राम राजेपुर निवासी रजविंदर सिंह का मंगलवार की शाम तिलक समारोह था। रजविंदर का भाई संत सिंह खुटार में तिकुनियां तिराहे पर वाहनों के नंबर प्लेट बनाने का काम करता है। वहीं खुटार के मोहल्ला नारायनपुर निवासी राजू श्रीवास्तव का 19 वर्षीय पुत्र जीत सिंह उर्फ सनी भी काम करता था। सनी, संत सिंह के भाई रजविंदर सिंह के तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपने दोस्तों के साथ मंगलवार शाम को पहुंचा। समारोह संपन्न होने के बाद रात 12.30 बजे महिलाएं धार्मिक कार्यक्रम करने घर के बाहर निकलीं, तो समारोह स्थल से कुछ दूर चकरोड पर एक युवक को खेत के किनारे शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना घरवालों को दी। घरवालों ने युवक की शिनाख्त सनी के रूप में की। घटना की सूचना पाकर पुलिस तथा मृतक के पिता राजू श्रीवास्तव साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। राजू ने पुलिस को तहरीर देकर शव पर चोटों के निशान तथा नाक से रक्तस्राव होने की बात बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें