- गांव के ही एक बडे़ किसान के घर करता था नौकरी
- कोतवाल बोले, डिप्रेशन के चलते की आत्महत्या
गांव रामनगर लहबड़ी निवासी 25 वर्षीय शिवचंद ने रस्सी का फंदा गले में डालकर गांव के बाहर लगे शीशम के पेड़ से लटक कर आत्महत्या कर ली। घर वालों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव रामनगर लहबड़ी निवासी बृजलाल ने बताया कि उनका पुत्र शिवचंद गांव के ही एक बडे़ किसान के यहां नौकरी करता था। पुत्र ने मालिक से एडवांस पैसा भी लिया था। करवाचौथ पर्व के बाद वह काम पर नहीं गया तो उसके मालिक ने पुत्र के साथ गाली गलौज की थी और उसे मारने-पीटने के लिए दौड़ाया था। तबसे पुत्र शिवचंद मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। शनिवार की सुुबह करीब आठ बजे वह घर से निकला था। गांव के बाहर खेतों में लगे शीशम के पेड़ से रस्सी का फंदा गला में डालकर आत्महत्या कर ली। गांव के लोग जब खेतों की तरफ गए तो उन्होंने पुत्र का शव पेड़ से लकटता देखा तो इसकी जानकारी उन्हें दी। सूचना से उनके घर में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते पत्नी और परिवार के अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक ने डिप्रेशन में आकर आत्महत्या की है। यदि कोई तहरीर आती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।