फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के सिर पर प्रहार कर हत्या, शिनाख्त नहीं

Sun, 17 Jan 2016 11:30 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में देवकली रोड पर भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के किनारे खेत में एक युवक की ईंट और बांस से प्रहार कर हत्या कर दी गई, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष आंकी गई है। घटनास्थल पर ही खून से सनी ईंट और बांस बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस ने उसके शव को मोरचरी में रखवाया है।
विज्ञापन

देवकली रोड पर भंसड़िया रेलवे क्रॉसिंग के किनारे खेत से गुजर रहे ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा, जिसके बाद खबर फैलते ही लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। मामले की सूचना पाकर संकटा देवी चौकी इंचार्ज सुनील कुमार मौके पर पहुंचे। मृतक के सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। जबकि पास में ही खून से सनी ईंट और बांस मिला है, जिससे अनुमान है कि हत्यारों ने ईंट और बांस से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। मृतक जैैकेट और जींस पैंट पहने है। उसके कपड़ों की तलाशी में कोई पहचान पत्र नहीं मिला है और न ही आसपास के लोग उसकी शिनाख्त कर पाए। लिहाजा पुलिस ने शव को मोरचरी में रखवा दिया है, जिसका 72 घंटे बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। घटनास्थल से मिले खून और बांस-ईंट से स्पष्ट है कि हत्यारों ने घटनास्थल पर ही युवक की हत्या की और फरार हो गए। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक की शिनाख्त न होने से मामला उलझ गया है। शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं, जिसके बाद ही हत्या का गुत्थी सुलझ सकेगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें