युवक को किन्नर बनाने के आरोप मे मध्य प्रदेश के इंदौर मे झोलाछाप समेत तीन लोगों को बंधक बनाये जाने के सनसनीखेज प्रकरण मेेे पुलिस ने अपना जाल बिछा दिया है।
सूत्रों के अनुसार उक्त लोगों की बरामदगी के लिए एसओजी टीम के अलावा कई मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाये गये हैं। उधर, तीन बंधकों में से एक महिला का लड़का किसी तरह वहां से भाग निकला। रविवार को जलालाबाद पहुंचने पर उक्त लड़के से पुलिस पूछताछ कर रही है। उक्त लड़के से पुलिस को इस केस के वर्कआउट में काफी मदद मिलने की उम्मीद है।
उक्त बंधककर्ताओं के चंगुल से छूटे लड़के के अनुसार 15 जनवरी की रात को वह बंधक बनाये गये कमरे के रोशनदान से निकलकर किसी तरह बाहर कूदकर भाग निकला और तीसरे दिन यहां पहुंचा। लड़के के अनुसार बंधक बनाने के बाद उन तीनों को बुरी तरह पीटा गया। हालांकि अभी लड़के द्वारा बताई जा रही कहानी में पूरी तरह सच्चाई दिखाई नहीं दे रही।
बता दें कि बरेली रोड पर नर्सिंग होम चलाने वाले एक झोलाछाप युवकों को किन्नर बनाने समेत कई अन्य तरह के अवैध कार्य करते हैं। बताते हैं कि कुछ माह पहले उक्त झोलाछाप ने एक दलाल के माध्यम से इन्दौर मे एक युवक को धोखे से किन्नर बना दिया था। इसका पता लगने पर युवक के घरवालों ने उक्त दलाल को पकड़ने के बाद झोलाछाप को फर्जी फोन कराया कि चार युवकों को किन्नर बनाना है। बताते हैं कि दो लाख में सौदा पटने के बाद उक्त झोलाछाप इस काम में सहयोग करने वाले अपने बेटे तथा उक्त नर्सिंग होम पर काम करने वाली एक महिला के बेटे को लेकर बीती 12 जनवरी को इंदौर निकल गए। वहां पहुंचने पर प्लान के मुताबिक उक्त लोगों ने इन तीनों को अज्ञात स्थान पर ले जाकर बंधक बनाया और दो दिन बुरी तरह पीटा। इसके बाद झोलाछाप के मोबाइल से घरवालों को फोन कर उक्त लोगों को छोड़ने की एवज में चालीस लाख रुपये मांगे। तब शनिवार को यह बात पुलिस तक पहुंची।