फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसा जमा करने आई महिला के 12 हजार रुपये गायब

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
bank - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
- सीसीटीवी फुटेज से भी नहीं मिल सकी जानकारी
विज्ञापन

इलाहाबाद बैंक में पैसा जमा करने आई एक महिला के 12 हजार रुपये कोई पार कर ले गया। महिला लाइन में लगकर पैसा जमा करती रही, उसको यह भी नहीं पता लगा कि पैसा कौन ले गया। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सीसीटीवी फुटेज भी देखी, लेकिन इसमें भी कोई पता नहीं चल सका है। महिला का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय ग्राम सरखना पूरब निवासी जवाहर की पत्नी कलावती अपने पति के साथ बैंक में पैसा जमा करने इलाहाबाद बैंक आई थी। बैंक में काफी भीड़भाड़ थी, जिसपर उसके पति ने कलावती को लाइन में लगा दिया था। कलावती ने बताया कि वह लाइन में लगकर अपनी बारी आने की प्रतीक्षा कर रही थी। इस दौरान जब उसने देखा तो उसके पास मौजूद 12 हजार रुपये गायब थे। इसके बाद उसने बैंक मैनेजर को इसकी सूचना दी। बैंक मैनेजर द्वारा चौकी पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद दलबल के साथ पहुंचे चौकी इंचार्ज जेके भदौरिया ने महिला से जानकारी लेने के साथ ही बैंक के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज देखी, लेकिन इसके बाद भी कुछ भी नहीं पता चल सका। बैंक में काफी भीड़भाड़ थी जिसपर चौकी इंचार्ज ने खाली खड़े लोगों को बाहर का रास्ता भी दिखाया। इस दौरान बैंक में काफी अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें