फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगारंग कार्यक्रमों के साथ मनी अबुल कलाम जयंती

Fri, 11 Nov 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
program - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अबुल कलाम आजाद गर्ल्स इंटर कालेज में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. महमूद ने की। अध्यापिकाओं और छात्राओं ने अबुल कलाम आजाद के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान गुलफसां बानो, जिकरा फात्मा, शबा, साजिया आदि छात्राओं ने देश भक्ति गीतों के अलावा नृत्य और कव्वाली प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य शमा सिद्दीकी और प्रबंधक आरिफ सिद्दीकी ने मौलाना अबुल कलाम आजाद के देश की आजादी और विकास में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर सीमा टंडन, फरहीन बानो, फरजाना बानो, तसनीम, फातिमा, याशमीन आदि मौजूद रहे। 
उधर मदरसा मौलाना अबुल कलाम आजाद इंस्टीट्यूट में मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती धूमधाम से मनाई गई। प्रधानाचार्य शाजिया फात्मा, आसमीना अख्तर और अन्य स्टाफ मौजूद रहा। छात्राओं ने केक काटकर उनका जन्मदिन मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें