हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कोटखेरवा में सुबह छोटेलाल के घर अचानक आग लग गई। आग से महेश कुमार, सुरेश कुमार के भी घर जल गए। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। आग में तीनों घरों का सारा सामान जल गया।
रजागंज के निकटवर्ती गांव सहाबुद्दीनपुर में शाम चार बजे अचानक आग लग गई जिसमें गांव के निवासी शंकरलाल वर्मा का सात बीघा, जगदीश मास्टर का 10 बीघा, रमेश चंद्र वर्मा का छह बीघा, जितेंद्र वर्मा का पांच बीघा, आशाराम का तीन बीघा और रजागंज निवासी ब्रजेंद्र कुमार मिश्र का आठ बीघा, रामगोविंद का तीन बीघा और कोमल पुत्र बाबूराम निवासी फत्तेपुर का तीन बीघा गन्ना जल गया है। दमकल कर्मचारियों के पहुंचने से पूर्व ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।