फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं, बिसरा प्रिजर्व

Sun, 07 Jun 2015 07:50 PM IST
फरधान
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव अटौहापुरवा निवासी शकुंतला की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लिहाजा बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि मंगलवार की रात अटौहापुरवा गांव निवासी मनोज की 22 वर्र्षीय पत्नी शकुंतला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। इसके बाद मायके पक्ष सीतापुर जिले के थाना हरगांव के गांव फत्तेपुर निवासी मृतका की मां ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए फरधान पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। एसओ शिवानंद प्रसाद यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए लैब भेजा गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें