फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौच को गए छात्र को अगवाकर मार डाला

Fri, 27 Feb 2015 12:48 AM IST
बिजुआ
विज्ञापन
विज्ञापन
भीरा थाना के बिजुआ कस्बे में गुरुवार की सुबह घर से शौच के  लिए गए कक्षा सात के छात्र को बांधकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया गया। दिनभर तलाश के बाद जब शक होने पर परिवारीजनों ने आरोपी युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो कई घंटे बाद उसकी निशानदेही पर छात्र का शव गन्ने के खेत से बरामद किया गया, जिसके बाद पुलिस ने गांव के ही आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। छात्र की हत्या से गांव में तनाव फैल गया, जिसे देखते हुए कई थानों की पुलिस तैनात कर दी गई है। वारदात की सूचना मिलने पर देर शाम डीएम किंजल सिंह, एसपी अरविंद सेन, सीओ मधुबन सिंह ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतक किशोर के परिवारीजनों से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कस्बा निवासी शिवपूजन गुप्ता का पुत्र अभिषेक सुबह शौच को निकला था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो लोगों के साथ पिता ने भी उसकी तलाश शुरू कर दी। जब बेटे का कहीं पता नही चला तो शिवपूजन ने शक होने पर गांव के ही याकूब उर्फ बगड़ू की तलाश की। याकूब एक लाही के खेत में छिपा हुआ मिला। उससे पूछताछ करने पर पता चला उसने अभिषेक को बांधकर गन्ने के खेत में डाला है। इस पर परिवारीजन तमाम ग्रामीणों और पुलिस को साथ लेकर नहर किनारे स्थित गन्ने के खेत में गए। जहां छात्र अभिषेक मृत हालत में पड़ा मिला। अभिषेक के मुंह में घास ठूंसी गई थी और गन्ने की पत्ती से उसके दोनों हाथ पीछे की ओर बंधे थे। गला ताबीज से कसा गया था। उसकी शर्ट भी उतरी हुई थी। शव मिलने पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। छात्र का शव मिलने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी याकूब को खुद के हवाले करने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इधर पुलिस ने पिता शिवपूजन की तहरीर पर याकूब, उसके पिता यासीन और छोटे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। इस बाबत सीओ गोला मधुबन सिंह का कहना है कि पिता की तहरीर पर आरोपी युवक, उसके पिता और भाई के खिलाफ हत्या कर शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है।
पिता से हुई नोकझोंक में बुझा दिया घर का चिराग
बिजुआ। मासूम की हत्या करने के पीछे कोई बड़ी वजह नहीं थी। लगभग दस दिनों पहले याकूब अपने पड़ोसी की पिटाई शिवपूजन के घर के पास कर रहा था। झगड़ा होता देखकर शिवपूजन ने दोनो का बीचबराव कर याकूब को एक दो हाथ भी लगा दिए। याकूब ने उसी समय शिवपूजन को देख लेने की धमक ी दी थी। किसी को नही पता था कि पिता से हुई नोंकझोंक का नतीजा उसके घर का चिराग बुझाकर मिलेगा।
विज्ञापन

लोगों से झगड़े में उनके खेतों का कर देता था नुकसान
बिजुआ। याकूब उर्फ बिगड़ू के रवैये से पूरा गांव परेशान रहता है। बिजुआ में आरोपी युवक की पहचान अड़ियल और दिमागी रूप से सनकी व्यक्ति की तरह है। लोगों से झगड़े में वह उनके खेतों में लगी फसल काट डालता था, इसलिए उससे कोई भी भिड़ने की कोशिश नही करता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें