फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ करने वाला शोहदा गिरफ्तार

Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ईसानगर।
विज्ञापन
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला 
विज्ञापन

सीओ ने मौके पर पहुंचकर की जांच, फील्ड यूनिट ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य 
शोहदे से परेशान होकर महिला के फांसी लगाकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी मनचले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उधर सीओ ने घटनास्थल  का निरीक्षण कर महिला के घर वालों और ग्रामीणों से पूछताछ की। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने भी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। 
विज्ञापन

थाना क्षेत्र की एक 19 वर्षीय महिला की शादी बहराइच जिले के एक गांव से हुई थी। वह इन दिनों अपने मायके में ही थी। मंगलवार को महिला खेत में गई थी। जहां उसे गांव के  ही छोटन्न उर्फ इसराइल ने दबोच लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार की कोशिश की। समाज में बदनामी होने से क्षुब्ध महिला ने उसी रात अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने भाई की तहरीर पर आरोपी छोटन्न के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया था। पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिवार वालों ने शव को सुपुर्देखाक कर दिया है। उधर सीओ हरिराम वर्मा ने गांव पहुंचकर मृतका के परिवार वालों और ग्रामीणों से घटना के बावत जानकारी ली। मौके पर पहुंची फील्ड यूनिट ने मौके से कुछ वैज्ञानिक  साक्ष्य जुटाए। एसओ शिवानंद यादव ने बताया कि मृतका के भाई की ओर से आरोपी के खिलाफ आईपीसी 306 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें