फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार के मलबे के नीचे दबकर अधेड़ की मौत

Thu, 25 Aug 2016 10:21 PM IST
सिकन्द्राबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव देवरी में गुरुवार की सुबह अचानक भरभराकर गिरी कच्ची दीवार के मलबे के नीचे दबकर गृहस्वामी 55 वर्षीय रामदीन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन

गांव देवरी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह पिता रामदीन नल पर दातून कर रहे थे। इसी बीच मिट्टी की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर ढह गई। जिससे उसके पिता मलबे के नीचे दब गए। शोर शराबा होने पर जब तक आसपास के लोग मौके पर आते और मलवा हटाकर पिता को बाहर निकालते, इससे पहले ही पिता की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुत्र अनिल ने घटना की सूचना पुलिस और राजस्वकर्मियों को दी। सूचना पर एसओ जावेद अख्तर, राजस्व कानूनगो रामेंद्र अवस्थी, हल्का लेखपाल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कानूनगो ने बताया कि हादसे की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को दे दी गई है।
एसडीएम मितौली मंशाराम देवरी गांव पहुंचे और अचानक गिरी दीवार के मलबे के नीचे दबकर मारे गए गांव निवासी रामदीन के परिवार वालों से मिले। उन्होंने रोते-बिलखते परिवार वालों को ढाढ़स बंधाया और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें